Monday, July 25, 2011

Zindagi ki pyaas

जब तक मन में कोई प्यास है, 
तब तक जिंदगी की आस है.

प्यास बस जीने की, गम और आंसू पीने की,
प्यास कुछ पाने की, हँस कर जखम सीने की,

प्यास इज़हार की, इंतज़ार की, किसी के दीदार की,
प्यास जीत की, हार की, और प्यास इस संसार की,

प्यास कुछ सीखने की, गिर कर फिर संभलने की,
प्यास शरारती से बचपने की, नशे में मस्त बहकने की,

प्यास हालात से झूझने की, मस्ती में झूमने की,
प्यास नाम कमाने की, कुछ कर गुजरने की,

प्यास लहरों से लड़ने की, चिड़िया सा चहकने की,
प्यास शोलो सा भड़कने की, फूलो सा महकने की,

प्यास खिलखिलाने की और रूठने मनाने की,
प्यास प्यार पाने की, और प्यार जताने की,

प्यास रोते को हंसाने की, हर पल को सजाने की,
प्यास चलते जाने की, ज़िन्दगी को मीठा बनाने की.

Back to school kinda...

 Tried to write something like the once we used to read in school time

ज़िन्दगी कैसी अजब पहेली है,
कभी है गम इसका साथी, खुशिया कभी सहेली है.
हँसना-रोना, खोना-पाना थोड़ी आँख मिचौली है,
उंच नींच है थोड़ी इसमें, थोड़ी हंसी ठिठोली है. 
हंसकर जीना जिसने सिखा, जीवन उसका होली है,
और जो ये राज ना समझ सका, उसकी खाली झोली है.

Anjaan Paheli...

कभी यूं लगता है 
गर पता होता कि ज़िन्दगी में क्या होने वाला है
तो जीना कितना आसां हो जाता.
फिर ये सोच के खुश कर लेते हैं दिल, कि यूं होता तो,
जीवन कितना बेजाँ हो जाता.

Thursday, July 21, 2011

Princess!!!

I am strong enough to fight this world alone,
I can handle every situation well on my own.
I am brave enough & not dependent on any one,
keeping pace with life, confidently moving along.
I can take challenges, I can take anyone head-on
I am that self reliant Princess, none can dethrone.

Badlaav

ये क्या हो रहा है आजकल, पहले तो न हुआ था ऐसा कभी,
सब कुछ तो ठीक था, क्यों अचानक बदल गयी है ज़िन्दगी!!

Tuesday, July 5, 2011

Tamanna na rahi

और क्या मांगे खुदा से तुमको पा के?
कि कुछ और पाने की तो अब तमन्ना ही न रही.

Tera naam meri takdeer me...

गौर से देखा तो लगा, गहराने लगी हैं लकीरें मेरे हाथो की,
शायद लिख रहा है विधाता अब तेरा नाम मेरी तकदीर में!!!